Friday, April 25, 2025

14वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार ने सुख शांति समृद्धि एवं विकास के लिए किया हवन यज्ञ का आयोजन

शामली : जनपद शामली के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा जनपद वासियों की सुख शांति समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख समाजसेवियों ने आहुति प्रदान की। यज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

 

[irp cats=”24”]

शामली कलक्ट्रेट प्रांगण में जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित विधिवत पूजन एवं हवन कार्यक्रम के यजमान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार रहे।

 

उन्होंने विधि विधान से यज्ञ में आहुति प्रदान कर जनपद वासियों की सुख शांति समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना की। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी न्यायिक परमानन्द झा, एसडीएम, तहसीलदार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के बाद महाआरती की गई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

 

 

जनपद के 14वे स्थापना दिवस पर डीएम अरविन्द कुमार चौहान व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, द्वारा उद्यमियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं व समाजसेवी लोगों को साथ लेकर केक काटा गया और सभी को शुभकामनाऐं दी गई।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय