Monday, May 19, 2025

झारखंंड बंद के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना हाइवे को किया जाम,पुलिस अलर्ट मोड पर

रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से 10 और 11 जून को झारखंड बंद आहूत किया गया है। बंद के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ओरमांझी के पास रांची-पटना हाईवे को सुबह से जाम कर दिया है, जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रांची पटना हाईवे में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।

हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड पर है, ताकि बंद समर्थकों से निपटा जा सके। रांची में 1200 पुलिस जवान तैनात किये गये हैं। मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके में 24 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि पहले दिन शनिवार को राज्य के कई जिलों में बंद प्रभावी नजर आया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय