Friday, April 25, 2025

मेरठ में कोरोना से एक की मौत, जूनियर डाक्टर सहित 12 संक्रमित

मेरठ। जिले में मंगलवार को 828 लोगों की जांच की गई, जिनमें मेडिकल के एक जूनियर डॉक्टर समेत कोरोना के 12 मरीज मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. तरुण पाल ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय परतापुर के रहने वाले थे। उनका ऑक्सीजन स्तर काफी कम था। उन्हें रविवार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल से यहां भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इनके अलावा 47 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 115 रह गई है। इनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 111 होम आइसोलेशन में हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीजों में आठ पुरुष हैं और चार महिलाएं। ये जयभीमनगर, सरधना, नंगला बट्टू, भावनपुर, पल्हेड़ा, रजबन और संजयनगर के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय