Saturday, April 19, 2025

रांची में फ्लैट में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रांची। रांची के सिरमटोली इलाके में पर्ल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग जुलतन सुरीन की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन 80 वर्षीया जोलेन होरो को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

घटना देर रात की है, जिसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को शनिवार सुबह हुई।

पुलिस को फ्लैट से धुआं निकलने की सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।

पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो जुलतन सुरीन मृत पाए गए। फर्श पर बेहोश पड़ीं जोलेन होरो को अग्निशमन दल ने बाहर निकाला।

रिटायरमेंट के बाद भाई-बहन फ्लैट में एक साथ रहते थे। यहां परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं है।

यह भी पढ़ें :  बीजापुर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया नाकाम, आईईडी को किया सुरक्षित नष्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय