Monday, April 21, 2025

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मन्नू उर्फ कामेश्वर घायल, साथी फरार

देवरिया। पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरप्रांतीय बदमाश मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान कामेश्वर का दूसरा साथी फरार हो गया।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पननहां के रहने वाले मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है।गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिले के थानों में उसके ऊपर लगभग 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की गोली से घायल मन्नू उर्फ कामेश्वर पिछले महीने में गौरी बाजार और रुद्रपुर थाना क्षेत्र में दो सहज जन सेवा केंद्रों पर हुई लूट का मुख्य आरोपी भी है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में कामेश्वर यादव के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय