Monday, May 19, 2025

मीरजापुर में 43 ओवरलोड वाहनों का चालान, 16 सीज, वसूला गया 4 लाख जुर्माना

मीरजापुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग की ओर से आरटीओ राजेश वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 16 ओवरलोड वाहनों को संबंधित थानों में सीज कराने के साथ ही 43 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने आठ वाहनों का चालान किया और तीन को बंद कराया। साथ ही 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसी प्रकार एआरटीओ एसपी सिंह यादव ने अहरौरा में पांच, अदलहाट में चार और कजरहट चौकी में चार सहित कुल 13 वाहनों को सीज किया। साथ ही 35 वाहनों का चालान किया। उन्होंने संबंधित वाहनों से 2.50 लाख रुपये जुर्माना भी जमा कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय