Tuesday, May 6, 2025

जंगपुरा विधानसभा में पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए किया पाठ – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा जंगपुरा में अलग-अलग मंदिरों के पुजारियों ने मंदिर के अंदर मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और दोबारा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की।

 

शांति से मनाये नया साल, हुड़दंग किया तो चलेगा डंडा, यूपी पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 

 

 

इस मौके पर मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया का कहना है कि आम आदमी पार्टी की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना से बेहद खुश होकर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के इस मंदिर में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। जंगपुरा के किलोकरी गांव के शिव मंदिर में दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 प्रति महीने की सम्मान राशि देने के अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों का जमकर आशीर्वाद मिल रहा है।

 

रोहाना चीनी मिल ने किसान को भेजा 15 लाख का नोटिस, मांगेराम त्यागी ने दी आंदोलन की धमकी

 

 

आज जंगपुरा विधानसभा के 21 मंदिरों के पुजारी शिव मंदिर, किलोकरी गांव में इकट्ठा होकर अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद सुखद अनुभव हुआ है और मैं यह कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जिनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, विभिन्न पुजारी की इस विशेष प्रार्थना को जरूर सुन लेंगे। कल ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भर के पुजारियों के लिए पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है।

 

 

रॉयल बुलेटिन की एक और खबर का हुआ बड़ा असर,चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का जल्द होगा अनावरण

 

अरविंद केजरीवाल ने कल अपनी घोषणा में कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनते ही जो भक्त और भगवान के बीच में सेतु का काम करते हैं, उन्हें 18,000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है। मुझे ऐसी उम्मीद है कि भगवान श्री राम और भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी। नए साल में जीवन में सब कुछ नया हो, हर पुरानी चीजों को भूलकर नई शुरुआत इंसान को करनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय