Tuesday, May 20, 2025

एनसीआर में सक्रिय चोर गिरोह का 25 हजारी इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल

नोएडा।  थाना जारचा पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गैग बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चोरी की वारदातें करता है। इसके गैंग में चार लोग शामिल हैं।

 

मुज़फ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष व मंत्री ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट, क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना जारचा पुलिस तेल मिल के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आज तड़के चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सागर पुत्र ओमी निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर उम्र 23 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस तथा लाल रंग की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

 

मुज़फ्फरनगर में थाने पहुंची भाकियू अराजनैतिक की फूट, एक-दूसरे पर लगाये आरोप-प्रत्यारोप

 

 

अपर उपायुक्त ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने गैंग के लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करता है। इसके गैंग में पिंटू, सोनू ,राजेंद्र आदि शामिल है। इस गैंग का सरगना पिंटू है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना जारचा के तत्कालीन प्रभारी  सुनील कुमार ने 28 मार्च वर्ष 2024 को गैंगस्टर एक्ट का तहत मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस मय लाल रंग की मोटर साईकिल ड्रीम युगा बरामद हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय