Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक को लगी पैर में गोली

गाजियाबाद। लोनी के निठौरा अंडरपास मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश गोकशी का आरोपी है। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

 

 

लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस की टीम निठौरा अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

 

 

पैर में गोली लगने से बाइक सवार बदमाश शरीफ निवासी निठौरा रोड बबलू घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि शरीफ पर गोकशी का भी केस दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय