Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में 11 साल की लड़की को सांप ने डस लिया, करंट लगने से पांच साल के बच्चे की मौत

गाजियाबाद। लालकुआं मानसरोवर पार्क निवासी दीपक सिंह की 11 वर्षीय बेटी काव्या को सुबह सांप ने डस लिया। वह घर में सो रही थी। इस दौरान उसको किसी चीज के काटने पर दर्द हुआ तो उसने मां को बताया। मां ने दरवाजे के पास से सांप को जाते हुए देखा। परिजन पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद एमएमजी अस्पताल लाए।
इलाज के बाद बच्ची को छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा बिजली का करंट लगने से पांच वर्षीय बच्चे को अस्पताल में लाया गया। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चा सुदामापुरी लाल क्वार्टर से लाया गया था। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए वह शव को लेकर चले गए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय