Friday, May 16, 2025

मेरठ में रुपए के विवाद में खूनी संघर्ष , आधा दर्जन घायल

मेरठ। थाना हस्तिनापुर के सैफपुर-करमचंदपुर में रविवार की सुबह रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटनाक्रम के अनुसार, पिटू के गांव के रोहित पर दस हजार रुपये उधार थे। काफी समय से पिंटू अपने रुपये मांग रहा था। लेकिन रोहित टाल मटोली कर रहा था। पिंटू के घर में कुछ दिन बाद विवाह है। रविवार को पिंटू ने रोहित से अपने उधार के रुपये मांगे तो उसने अपने चाचा, ताऊ व अन्य लोगों को बुलाकर हॉकी-डंडों से हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पिंटू के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी निशाना साधते हुए हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया। जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय