Monday, April 28, 2025

आनलाइन शापिंग करना महिला को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खातों से उडाए डेढ लाख

मेरठ। मेरठ में एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। महिला ने डिजाइनर साड़ी मंगवाई जो खराब निकली। इसके बाद वापस करने की प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगों ने तीन खातों से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए।

 

ऑनलाइन खरीदी डिजाइनर साड़ी खराब निकलने पर वापस करने की प्रक्रिया के दौरान महिला के तीन बैंक खातों से करीब डेढ़ लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिए। महिला ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सूरजकुंड रोड फूलबाग कॉलोनी निवासी शशिबाला पत्नी उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक डिजाइनर साड़ी ऑनलाइन खरीदी थी। उन्होंने साड़ी खोलकर देखी तो वह कई जगह से खराब थी।

[irp cats=”24”]

 

इसके लिए उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके साड़ी वापस करने के लिए रिपोर्ट की। कस्टमर केयर कर्मचारी ने उनसे एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद उनके तीन बैंक खातों से तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये निकल गए। पीड़िता ने अपने बैंक खाते और डेबिट कार्ड तत्काल बंद करा दिए। एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय