Saturday, May 10, 2025

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते तीसरे दिन प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन, सुपर और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस रद्द

मेरठ। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते रेल संचालन तीसरे दिन भी प्रभावित रहा है। सुपर और गोल्डन टेंपल को एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया है।

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते दूसरे दिन रेल संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही। जबकि मुंबई सेंट्रल से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस अमृतसर दिल्ली के बीच रद्द कर दी गई।

ट्रेन को आज रविवार को भी नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। आगे अमृतसर तक ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। वापसी में ट्रेन निजामुद्दीन से मुंबई सेंट्रल वापस लौट गई।

ट्रेन को अमृतसर दिल्ली के बीच रद्द किया है। जिससे मेरठ के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जिन यात्रियों का आरक्षित टिकट मेरठ से था, उन्हें यात्रा के लिए अन्य ट्रेनों से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचना पड़ा।
पुरी से चलकर ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 8 घंटा देरी से मेरठ में पहुंची। लखनऊ में स्टेशन पर कार्य चलने के कारण नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढे तीन घंटा देरी से मेरठ पहुंची। ट्रेनों के लेट होने और रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय