Monday, May 29, 2023

शाहजहांपुर में साढ़े चार करोड़ की अफीम बरामद,दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र में एसओजी और थाना पुलिस ने दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े चार किलो अफीम बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रूपये आंकी गयी है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात क्षेत्र के बरेली मोड़ से कमलेश यादव (36) और जितेंद्र यादव (34) को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलो 500 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम ,दो मोबाइल और 2290 रूपये बरामद किये।

उन्होने बताया कि बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.5 करोड रूपये है। पकड़े गए दोनो अभियुक्त थाना- लावा लौगं जनपद चतरा, झारखण्ड के रहने वाले है। दोनो तस्करो थाना कोतवाली मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय