Sunday, February 23, 2025

हमारा चौधरी साहब से लगाव, जयंत के लिए अभी भी खुला है दरवाजा: यादव

मुजफ्फरनगर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि हम हर सदन में हैंडपंप चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीट ज्यादा लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है।

 

चौधरी चरण सिंह से हमारा लगाव है। हम हर सदन में हैंडपंप चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीटें सात से ज्यादा लगी। पेपर लीक से प्रभावित हुए लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। भारत माता की जय बोलकर अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते।

 

 

बसपा के इंडिया गठबंधन में आने की संभावनाओं को नकार दिया। मेरठ रोड स्थित रिजॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने रालोद से गठबंधन टूटने पर कहा कि हमनें सात सीटें दी थीं, लेकिन भाजपा ने दो ही दी। उन्हें सात से ज्यादा दो लगी होंगी। कांग्रेस की यात्रा आगरा आने तक विस्तृत कार्यक्रम आ जाएगा और वह उसमें शामिल होंगे। भाजपा सरकार को किसानों का हक देना चाहिए। किसान को हक और नौजवान को नौकरी देने वाले ही राष्ट्रवादी होंगे।

 

 

किसानों को बाजार के हवाले किया जा रहा है। अमृतकाल है तो किसान क्यों धरना दे रहे हैं। किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली क्यों जा रहे हैं। सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन फसल की कीमत भी नहीं मिल रही है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को दो-दो मंत्री बनाने का सपना दिखा रही है। मंत्री नहीं बनेंगे तो नाराज हो जाएंगे। ऐसे नाराज लोगों का सहयोग भी सपा लेगी। हमारे पास 63 सीटें है, जो भी आएगा, स्वागत किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय