Monday, May 6, 2024

डेयरियों में छापेमारी के दौरान आक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद, संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सरधना में डेयरियों में छापेमारी के दौरान आक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मेरठ के सरधना में एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। टीम को डेयरियों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन आक्सीटोसिन मिले। जिसे डेयरी संचालक अधिक दूध के लिए भैंसों को लगाते हैं। डेरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

एसडीएम पंकज प्रकाश ने बताया कि डेयरियों में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं। जिन्हें सील कराया गया है। सभी डेयरी संचालकों को सेप्टिक टैंक बनाने के लिए कहा गया है। कुछ डेरी संचारों को भी खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। 6 महीने पहले भी डेरियों में छापेमारी की गई थी। जहां से सैंपल भेजे गए थे। जिनमें ऑक्सीटोसिन पॉजिटिव आया था। उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार सरधना में डेयरी गंदगी से लोग परेशान है। क्योंकि डेयरी संचालक भैंसों का गोबर नालों में बहाते हैं। अधिकारी लगातार डेयरी संचालकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। अपील कर रहे हैं कि नालों में गोबर नहीं बहाएं। अपनी डेयरियों में सेप्टिक टैंक बनवा लें। मगर डेयरी संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर, ईओ शशि प्रभा चौधरी ने फोर्स के साथ डेयरियों में छापेमारी की। जहां डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया।

कुछ डेरी संचालक तो ताला लगाकर भाग निकले। कुछ डेयरियों में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन आक्सीटोसिन मिले। डेयरियों में यह प्रतिबंधित इंजेक्शन है। टीम ने तत्काल सभी इंजेक्शन को सील कर लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय