Monday, April 28, 2025

वैवाहिक बंधन में बंधी एथलीट पद्मश्री सुधा सिंह, लखनऊ में हुआ विवाह संस्कार

रायबरेली – एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता एवं पद्मश्री से सम्मानित एथलीट सुधा सिंह गुरुवार को वैवाहिक बंधन में बंध गयीं।

25 जून 1986 को रायबरेली में जन्मी सुधा सिंह का विवाह आज लखनऊ के होटल क्लर्क अवध में हुआ। वह रायबरेली आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में यह ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत है। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुधा सिंह ने अपनी प्रतिभा के बल से खेल की दुनियां में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

एथलेटिक्स में कैरियर संवारने के लिए सुधा सिंह ने वर्ष 2003 में स्पोर्टस हास्टल लखनऊ ज्वाइन किया और आगे कदम बढ़ाया। तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। पानी और बाधा को पार करके दौड़ पूरी करने वाले स्टीपल चेज जैसे खेल को खेलने वाली सुधा जीवन की दौड़ में भी किसी रुकावट को अपनी सफलता के आगे नहीं आने दिया।

[irp cats=”24”]

यही वजह है कि 13 साल की मेहनत के बाद उसे पहले कामन वेल्थ गेम्स में मौका मिला, फिर एशियन गेम्स में भागीदारी की। एशियन गेम्स ने तो उसकी किस्मत ही बदल दी। वर्ष 2010 ग्वानझू में स्वर्ण पदक हासिल करके परिवार, जिला, प्रदेश और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया। उनकी काबिलियत पर 2012 में अर्जुन अवार्ड के बाद लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय