Tuesday, April 29, 2025

भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर मुजफ्फरनगर में निकाली गई पदयात्रा

मुजफ्फरनगर। देशभर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा अभियान को आज 7 सितम्बर को 1 साल पूरा होने पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदयात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद मुजफ्फरनगर के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भी जनपद मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक से पदयात्रा शुरू हुई जोकि मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करने के उपरांत समाप्त हुई। इस दौरान पद यात्रा में कांग्रेस पार्टी के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सुबोध शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी को चुनाव में हराना है। भाजपा सरकार में लगातार बेरोजगारी, पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ गए और महंगाई भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय