Wednesday, May 22, 2024

करंट लगने से बंगाल के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। जिले के थाना विजय नगर के सिद्धार्थ विहार इलाके में करंट लगने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय एक निर्माणाधीन इमारत में काम चल रहा था।

आज गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में T&T होम्स की निर्माणाधीन साइट पर एक दर्दनाक घटना हो गई। इस घटना में निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आज शुक्रवार को सिद्धार्थ विहार में T&T होम्स की निर्माणाधीन साइट पर मजदूर काम कर रहे थे। इनमें इजराल, गोककुल और शुभान्कर तीनों निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल भी काम पर लगे हुए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया जाता है कि तीनों जहां पर मजदूरी कर रहे थे वहीं पास में विद्युत लाइन गुजर रही थी। अचानक से विद्युत लाइन में चिंगारी निकली और तार तीनों के ऊपर गिर गया। जिससे तीनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। करंट से झुलसने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों मजदूरों को बचाने के प्रयास में एक अन्य मजदूर आरिफ गम्भीर रूप से झुलस गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे मजदूरों को उपचार के लिये अस्पताल ले गए। जहां पर तीन मजदूरों केा मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। वहीं अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय