Thursday, November 30, 2023

दिल्ली एनसीआर के दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ताबड़तोड़ असलहा के बल पर राह चलते लोगों से लूट व झापटमारी करने वाले आज दो बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आज सुबह को एक मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी है। अपर पुलिस उपयुक्त विशाल पांडे ने बताया कि सुबह को थाना सेक्टर-58 पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नितीश राणा उर्फ नीतीश बिहारी पुत्र सियाराम निवासी संगम चैक खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद तथा सुमित पुत्र ध्रुव प्रसाद निवासी मयूर विहार दिल्ली के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि नीतीश के ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे तथा सुमित के ऊपर 8 मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश एनसीआर में लूटपाट के पर्याय माने जाते हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय