Saturday, May 18, 2024

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, भाईचारा कायम करने का संकल्प लिया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भागीदारो को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि होली का त्यौहार हमे भाईचारे का संदेश देता है, इस त्योहार मे अलग अलग रंगो के गुलाल व रंग का प्रयोग किया जाता है, जो हमे यह संदेश देता है कि भारत मे अलग अलग जाति व धर्म के लोग रहते है, यह रंग हमे एक कडी के रूप मे जोडने का काम करते हैं ।

त्यौहार हमे मिलकर रहने एक दूसरे के सुख दुख मे सहयोग करने कि प्रेरणा देते है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा कि त्योहारो पर हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी लोग मिलजुल कर रहें व हमारा नारा भाईचारा को ध्यान मे रखते हुए सभी जाति व धर्म के लोगो का ध्यान रखते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करें उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हमारे देश के संविधान मे सभी नागरिको को सम्मान के साथ जीने का अधिकार हैं, सभी मिलजुलकर रहें हम संगठित रहेंगे, तो मजबूत होंगे कोई पडोसी देश हमारी ओर आंख उठाने की हिम्मत नही कर सकता।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताया।समारोह को राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाकट राजेश कुमार,राष्ट्रीय उपसचिव इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मौ सिराज ताजवर जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर प्रताप सिंह,ब्लाक सचिव पुरकाजी सौरभ चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय