Monday, April 28, 2025

लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में फिर शुरू हुई भारत-चीन की सेनाओं की गश्त

नयी दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।

सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि डेमचोक में करीब साढ़े चार वर्ष के बाद गश्त शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि देपसांग क्षेत्र में भी सैनिकों की गश्त जल्द शुरू होगी ।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच मई 2020 में हुई झड़प के बाद से इन क्षेत्रों में गश्त बंद थी। दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर वार्ताओं के बाद गश्त व्यवस्था फिर से शुरू करने पर पिछले महीने की 21 तारीख को सहमति बनी थी।

[irp cats=”24”]

दोनों देशों ने इसके लिए सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति व्यक्त की थी। भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया 22 अगस्त को शुरू हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने अस्थाई टेंट और संरचनाओं को हटा दिया था । सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया दीपावली से पहले पूरी हो गई थी और इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों ने दीपावली के दिन कई स्थानों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय