Saturday, September 21, 2024

सहारनपुर में सडक निर्माण को लेकर पार्षद समेत लोंगो ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर। सडक निर्माण को पूरा करने की मांग को लेकर पार्षद के नेतृत्व मे वार्ड के लोगो ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

हकीकत नगर वार्ड नंबर 50 में पुलिस लाइन के गेट के ठीक सामने बीच सड़क पर पार्षद समेत कई लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने जल निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पार्षद अमित त्यागी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जल निगम द्वारा सड़क को दिवाली से पहले ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जल निगम की लापरवाही के चलते कई दिन बीत जाने पर भी सहारनपुर हकीकत नगर की सड़क निर्माण को बीच में ही रोक दिया गया। जिससे लोगो को काफी परेशानिया हो रही है। सड़क निर्माण के पूरे न होने के चलते धूल मिट्टी से दुकानदारों का काम ठप हो गया है।

तो वहीं सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की इस सड़क पर कई बार स्कूल के बच्चो के टेंपो तक पलट गए हैं। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यदि जल निगम द्वारा जल्द ही सड़क को नहीं बनाया गया, तो उन्हे विशाल धरना प्रदर्शन करने का मजबूर होना पडेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद अमित त्यागी, सोनू अरोड़ा, रविंद्र चौधरी, विकास कुमार, अमित सेठी, रविंद्र कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय