Saturday, May 18, 2024

लादेन को पकड़वाने वाले डॉक्टर की पत्नी और बच्चे को पेशावर हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, ईसीएल से हटेगा नाम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पेशावर। अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में सीआइए की मदद करने वाले डॉक्टर की पत्नी और बच्चे को पेशावर हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनका नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटाने का निर्देश दिया है।

एकल पीठ ने डॉक्टर शकील अफरीदी की पत्नी इमराना शकील की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया है। ईसीएल में उन लोगों के नाम शामिल होते हैं, जिनको कानूनी कारणों से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि जासूसी के मामले में शकील अफरीदी को 23 वर्ष की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी और बच्चे का नाम इस सूची में डाल दिया गया था। तब से वह कहीं भी नहीं जा सकी है। वकील ने कहा कि इमराना शकील के खिलाफ कोई भी अपराध अबतक सिद्ध नहीं हो पाया है और न ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

डॉक्टर शकील अफरीदी 2011 से जेल में बंद हैं। उन पर एबटाबाद शहर में अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में सीआईए की मदद करने का आरोप है।

याचिकाकर्ता के वकील आरिफ जान अफरीदी ने अदालत को सूचित किया कि उनके मुवक्किल को अमेरिका के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय