Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में पिकअप ने दो भाईयों की बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

गाजियाबाद। मुरादनगर के रावली रोड पर रावली पेट्रोल पंप से पहले पिकअप ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। सुठारी गांव निवासी तरुण बाइक से अपने भाई हिमांशु के साथ मेरठ गया था। वापस लौटते समय रावली पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान तरुण की मौत हो गई। हिमांशु की हालत गंभीर है।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस ने चालक आमिर निवासी नेकपुर गांव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक वाहन की टक्कर से ट्रक चालक रविंद्र (43) निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर की मौत हो गई।

 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविंद्र ट्रक को साइड में लगाकर टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया था। वाहन की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय