Tuesday, April 29, 2025

नोएडा में व्यापार बंधु बैठक का हुआ आयोजन, अभियान चलाकर सड़कों से हटेगा अतिक्रमण

नोएडा। सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय पर शनिवार को व्यापार बंधु बैठक का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। व्यापारियों को हो रही विभिन्न परेशानियों से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत करवाया।

 

 

[irp cats=”24”]

जनपद गौतमबुद्ध नगर में व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कैंप कार्यालय के सभागार में व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधियों के द्वारा जीएसटी विभाग एवं भंगेल एलिवेटेड रोड, दादरी अतिक्रमण, जाम एवं पार्किंग, सड़कों की मरम्मत, बिजली चोरी आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

 

 

समस्याएं सुनने के बाइ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ करें। जिससे जनपद का व्यापार और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा अभियान चलाकर जनपद में अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन जारी किये जाने की कार्यवाही की जाए, साथ ही नगर पालिका दादरी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दादरी में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।

 

 

व्यापार बंधु बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दो अक्टूबर को आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसे उन्होंने सहज रूप से स्वीकार किया।

 

 

इस दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी को विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक पत्र सौंपा। बैठक के दौरान उपायुक्त प्रशासन राज्य कर एवं सचिव व्यापार बंधु समिति रोहित मालवीय के अलावा  उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, व्यापारी नेता मनोज भाटी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से चेयरमैन रामवतार सिंह सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय