Thursday, May 8, 2025

रुड़की में पिटबुल डॉग ने महिला पर बोला हमला, मौत,मालिक के खिलाफ FIR

रुड़की। रुड़की में पिटबुल डॉग ने गली से जा रही 80 वर्षीय महिला पर हमला बोल दिया। खूंखार बने इस पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दहशत और अधिक खून बह जाने से महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों के कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपों में पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 

आपको बता दें कि रुड़की सिविल लाइन क्षेत्र के ढंडोरा की रहने वाली 80 वर्षीय महिला डाकघर वाली गली के पास से निकल रही थी। इसी दौरान पिटबुल उन पूर टूट पड़ा और बुरी तरह से जख्मी कर डाला।

 

आस-पास के लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक वह बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। काफी खून बह चुका था और दहशत में आ चुकी थी। जिसमें महिला की मौत हो गई। रुड़की पुलिस ने पिटबुल के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय