Saturday, May 10, 2025

देवबंद में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिलाओं की दबकर मौत

देवबंद। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसके नीचे दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनो महिलाओं के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद की तरफ से ईंटे भरकर जा रहा एक ट्रक देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित दुगचाड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया।

 

इस दौरान सड़क से गुजर रही दो महिलाएं उसके नीचे दब गई। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मद्द से ट्रक के नीचे दबी एक महिला को बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सडक से मलवा हटाने के दौरान ईटों में दबा एक अन्य महिला का शव भी बरामद हुआ।

 

देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि महिलाओं की पहचान दुगचाड़ी गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी विमला देवी और महेन्द्र की 42 वर्षीय पत्नी के रुप मीना के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो महिलाएं जंगल से लकड़ी और घास लेकर वापस लौट रही थी। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उधर दुगचाड़ी गांव में महिलाओं की मौत की खबर के बाद मातम पसरा गया। मृतक दोनो महिलाओं के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय