Saturday, April 1, 2023

बिहार में होली के मौके पर पीएम की धूम, ‘मोदी मुखौटे’ की सबसे ज्यादा डिमांड

पटना। बिहार में होली पर्व पर पीएम मोदी की धूम दिख रही है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा, रंग, गुलाल से होली बाजार गुलजार हो गए हैं।

- Advertisement -

बाजार में तो कई तरह की सामग्री हैं लेकिन सबसे अधिक मांग मोदी मुखौटा और म्यूजिकल पिचकारी की हो रही है। राजधानी पटना सहित जिला मुख्यालय से लेकर शहर और कस्बों तक में होली बाजार सजे हुए हैं। पूरा बाजार आकर्षक पिचकारी, मुखौटे, टोपी, कपडे, वाटर बलून, रंग बिरंग का चश्मा, रंग और गुलाल से गुलजार हो गया है। हर्बल गुलाल की डिमांड सबसे अधिक है।

मोदी मुखौटे की सबसे ज्यादा डिमांड

- Advertisement -

होली में हर वर्ष बच्चों से लेकर युवा तक तरह-तरह के मुखौटे पहनकर होली खेलते हुए नजर आते है। वहीं, इस साल सबसे ज्यादा बिक्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे का देखने को मिल रही है। अब तो मोदी मुखौटा कई बाजारों से गायब हो गया है।

होली के बाजार में पिचकारियों के मामले में इस साल सबसे अधिक म्यूजिकल गन पिचकारी लोगों की पसंद बनी हुई है। इस पिचकारी में रंग के साथ ही गाना भी बजेगा। बटन दबाने के साथ ही यह चेंज भी हो सकते हैं। बैटरी से बजने वाली यह पिचकारी लोगों को खूब भा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय