Sunday, April 27, 2025

शामली में पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद

शामली। जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसकी निशान देहि पर आधा दर्जन के करीब बाइक बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी कई बाइक चोरियों की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास की जांच में जुट गई है।

 

[irp cats=”24”]

कांधला थाना क्षेत्र के नहर पटरी का है। जहां पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़ा गये आरोपी ने अपने नाम शमीम थाना काधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली का रहने वाला बताया है। जहा आरोपी की निशान दही पर पुलिस ने अन्य छह चोरी की बाइक भी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी चोरी की बाइक अपने ही दोस्तों और आसपास के लोगों को बचता था।

 

पुलिस अब उन दोस्तों का भी पता लग रही है। वहीं पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वही इस मामले में पुलिस अधिकारी रामसेवक गौतम का कहना है, कि चेकिंग के दौरान पुलिस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली का ही रहने वाला है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 06 मोटरसाइकिल बरामद की है। जोकि चोरी की है। वही पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय