Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में एसी मैकेनिक ने 16 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म,आरेपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक कालोनी में एसी मैकेनिक ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। घटना दो महीने पहले की है। आरोपी काम के बहाने घर में घुसा था और किशोरी को अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बॉर्डर पर ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के माता-पिता दोनों दिल्ली में दुकान चलाते हैं। ढाई महीने पहले आरोपी की इंस्टाग्राम पर किशोरी से जान-पहचान हुई थी। कई दिनों तक आरोपी किशोरी को मैसेज करता था। उसने बात करने से मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। पिता का आरोप है कि दो महीने पहले आरोपी गली में घूमते हुए किसी बहाने से घर पहुंचा था। उस समय वह पत्नी के साथ दुकान पर गए थे। उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका अनुचित फायदा उठाकर किशोरी ने दुष्कर्म कर दिया।

 

 

रात में दंपती घर पहुंचे तो किशोरी ने डर की वजह से कुछ नहीं बताया। आरोपी ने पिछले दिनों किशोरी को फोन पर गाली-गलौज की। उसने पिता को इस बारे में बताया तो वे मैकेनिक की दुकान पर गए। वहां पर आरोपी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। पीडि़त पिता ने कौशांबी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसीपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में कोई वीडियो या फोटो नहीं मिला है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की साइबर टीम जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय