Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक अरशद पुत्र बासा को उसके गांव ताताहेड़ी से आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी गंगोह नोवेंद्र सिरोही ने बताया कि गांव ताताहेड़ी में आरोपी युवक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर लिया था। पीड़िता ने रविवार को इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने गांव ताताहेड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक अरशद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 506 और 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का पिता गांव से बाहर सर्विस करता है। पिता के पीछे आरोपी युवक ने कुछ दिन पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर लिया था। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने अपने पति को फोन कर गांव बुलाया और पिता ने इस मामले में गंगोह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय