Saturday, July 27, 2024

 मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर जमौया कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नाबालिग के पिता ने बताया कि थानाक्षेत्र रतनपुरी में तहरीर देकर वादिया की पुत्री अपने घर के सामने चारा कर रही थी कि आरिफ उर्फ फौजी पुत्र उम्मेद निवासी ग्राम रियावली नंगला थाना रतनपुरी आया और मेरी लडकी का हाथ पकडकर पोपुलर के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी।

 

घटना के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 376(3) भादवि व 3/4(2) पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना रतपुरी पर टीम का गठन किया गया। पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय