Sunday, May 11, 2025

देवबंद में बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीसरे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आज एक और तीसरे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस मुख्य नाबालिग आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि बीते दिनों सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर बुलेट और बाइक सवार पांच लोगों ने मकबरा गांव के समीप फायरिंग कर दी थी। जिसमें कई गोलियां बस की बॉडी में जाकर लगी थी। इसमें कई छात्र गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में बस ड्राइवर रवि कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में मुख्य नाबालिग आरोपी  और विशु उपाध्याय (22) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने आज थाना सरसावा के गांव झबीरण निवासी आदित्य को रेलवे रोड स्थित संत विहार कालोनी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आदित्य के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी और वांछित है। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय