Saturday, May 10, 2025

पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका में की शायरी,अंदाज से खूब गुदगुदाया

मेरठ। उर्दू के मशहूर मजाहिया शायर पॉपुलर मेरठी अपनी 20 दिवसीय साहित्यिक यात्रा के बाद अमेरिका से मेरठ लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित मुशायरों में भाग लिया, जहां उनकी शायरी ने लोगों का दिल जीत लिया।

 

पॉपुलर मेरठी के साथ इस साहित्यिक सफर में शायर राजेश रेड्डी और अकील नौमान भी शामिल थे। अमेरिका में आयोजित मुशायरों का आयोजन वहां की प्रमुख संस्था जकात फाउंडेशन की ओर से किया गया। पॉपुलर मेरठी की शायरी को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। मुशायरे के बाद पॉपुलर मेरठी को दुनियाभर के साहित्य प्रेमियों से मिलने का मौका भी मिला।

 

मेरठ लौटने पर पॉपुलर मेरठी ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। उन्होंने अमेरिका में उर्दू शायरी के प्रति लोगों के प्यार और सम्मान को देखकर गर्व महसूस किया। शायरी के इस सफर ने उन्हें एक नया अनुभव और उत्साह दिया है, जिसे वह आगे भी जारी रखेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय