Sunday, May 4, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्तगणों की धर पकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तगणों नूर पुत्र लियाकत निवासी सराय मर्दान अली मिर्ची वाली गली तथा अवि पुत्र प्रमोद निवासी बाबा लाल दास रोड गांधी कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरिक्षक ललित तोमर थाना मण्डी, उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी थाना मण्डी,  कांस्टेबल 2341 नितिन पँवार थाना मण्डी, कांस्टेबल 2225 रंगेश कुमार थाना मण्डी, कांस्टेबल 2260 देवेश थाना मण्डी, कांस्टेबल 01761 संदीप कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय