Monday, March 10, 2025

राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर से जुड़ी है देश के हिंदुओं की भावना, निमंत्रण मिला तो 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जरूर पहुंचेंगे : राकेश सिंह टिकैत

सहारनपुर (देवबंद)। किसानों के सबसे बड़े एवं प्रतिनिधि संगठन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत ने इस बात पर गहरी प्रसन्नता जताई कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विशाल और भव्य राम मंदिर बना है और जिसका 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। यह भारत के सभी हिंदुओं की भावनाओं से जुड़ा मामला है और यदि उन्हें इस अभूतपूर्व समारोह का निमंत्रण मिलता है तो वह अवश्य ही वहां जाएंगे।

 

चौधरी राकेश टिकैत ने देवबंद में इस संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि राम जन्मभूमि हिंदुओं की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं को सौंपा और वहां एक ट्रस्ट की देखरेख में हिंदुओं के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। यह सभी भारतीयों के लिए हर्ष और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का सुप्रीम कोर्ट ने सर्वमान्य हल किया था। जिसे सभी ने स्वीकार किया था और यही वजह है कि देश में मंदिर निर्माण को लेकर सभी समुदाय सहमत और प्रसन्न हैं। इससे अच्छी कोई बात मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के लिए और कोई नहीं हो सकती है।

 

चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और शीघ्र ही घोषित किया जाए। जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना पट्टी के किसानों को लाभ हो सके।

 

 

उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी कानून बनाया जाना चाहिए। जिससे इसके ना होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। जबकि किसान हितों की उपेक्षा हो रही है इसके लिए भारतीय किसान यूनियन बड़ा वैचारिक आंदोलन चलाएगी। जिसके लिए वह किसानों केा जागरूक और एकजुट करने में लगे हैं।

 

 राकेश टिकैत ने बताया कि आज चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड को लेकर उनके और हमारे परिवार के बीच गांव करवाड़े में हुई पंचायत में समझौता हो गया हैं जो बहुत ही अच्छी बात है। इस मामले में कोर्ट का भी फैसला आ गया था लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों के परिवार के लोगों को बैठाकर भी समझौता करा दिया है। ध्यान रहे कुछ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की हत्या हो गई थी जिसमें उनके परिवार के लोगों ने भाकियू नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के परिवार के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

राकेश टिकैत ने कहा कि इस पंचायत में जगबीर सिंह के बेटे योगराज और योगराज के भाई संजीव प्रधान और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई भी शामिल रहे। आज की पंचायत से दोनों परिवारों के बीच सभी तरह के मनमुटाव दूर हो गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय