Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में गन्ना आपूर्ति से जूझ रही हैं चीनी मिलें

सहारनपुर सहारनपुर की सभी आठ चीनी मिलें गन्ना आपूर्ति को लेकर जूझ रही हैं। जिससे इस बार चीनी का उत्पादन घट सकता हैं। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक पिछले सीजन में आज की तारीख तक चीनी मिलों ने 190 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। जबकि इस बार 222 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में जिले की सात चीनी मिलों ने पेराई की थी। जबकि इस बार आठ चीनी सभी मिलें पेराई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अबकी ज्यादा बारिश और चोटी भेदक रोग के कारण गन्ने की फसल कम हुई है। समय पर भुगतान करने वाली देवबंद चीनी मिल को एक लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति हो रही है जबकि उसे सवा लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना प्रतिदिन चाहिए।

 

सभी आठ चीनी मिलों को पिछले 24 घंटे में केवल तीन लाख पच्चीस हजार ही गन्ने की आपूर्ति हो पाई है।टोडरपुर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि बिड़वी चीनी मिल को केवल ग्यारह हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन मिल पा रहा है।

 

बजाज समूह की गागनोली को 44 हजार प्रति क्विंटल प्रतिदिनशेरमऊ चीनी मिल को 65 हजार क्विंटल प्रतिदिन और गागलहेड़ी चीनी मिल को 18 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन मिल रहा है। ननोता चीनी मिल को 49 हजार और सरसावा को मात्र 27 हजार क्विंटल प्रति दिन गन्ना आपूर्ति हो पा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय