लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए शनिवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, कृषि और राजस्व विभाग से जुड़े अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
मुज़फ्फरनगर में जेल चौकी प्रभारी तपन जयंत निलंबित, शाहनवाज राणा मामले में गिरी गाज
प्राप्त आदेश के अनुसार, अविनाश कृष्ण सिंह, जो वर्तमान में महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात हैं, उन्हें अब इसी पद के साथ-साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मुज़फ्फरनगर में गैर संप्रदाय के युवकों ने बंद करा दिया था शादी में डीजे, एक आरोपी गिरफ्तार
ए. दिनेश कुमार, जो विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत थे, को अब विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।
बृजराज सिंह यादव, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से स्थानांतरित होकर अब अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ बनाए गए हैं।
विनोद कुमार, जो अभी तक नगर आयुक्त, अलीगढ़ के पद पर तैनात थे, उन्हें विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।
प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव को नगर आयुक्त, अलीगढ़ बनाया गया है।
वहीं, सुश्री कृति राज, जो वर्तमान में संयुक्त मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।