Thursday, April 24, 2025

पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर गांजा तस्कर किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर के पास से 1666 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मेरठ के आदेशानुशार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गांजा तस्कर से 1666 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

गांजा तस्कर का नाम खालिद पुत्र राशिद निवासी गली नं0 चार मजीदनगर वशीर के खेत के पीछे थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष है। पुलिस से पूछताछ में गांजा तस्कर ने बताया कि वो मेरठ के कई थाना क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करता है। गांजा तस्कर की गिरफ्तारी, बरामदगी के आधार पर थाना में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय