Friday, April 25, 2025

नोएडा में लाखों के जेवरात लेकर पूर्व पति संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन,तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा। योजना के तहत शादी कर ससुराल से गहने और नकदी चोरी कर फरार होनी वाली एक महिला समेत तीन के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में केस दर्ज हुआ है। केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में झुंडपुरा निवासी बबलू अवाना ने बताया कि उसकी शादी 15 जनवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा निवासी रजनी से हुई। शादी के बाद शिकायतकर्ता ने कॉल करने के लिए पत्नी को एक आईफोन दिलाया। आरोप है कि छह फरवरी 2023 को रजनी के मोबाइल पर उसकी दोस्त अंजली की कॉल आई। इसके बाद रजनी ने पति से कहा कि उसकी सहेली अंजली की मां की तबीयत बहुत खराब है और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसने सहेली की मां से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद रजनी अपनी सहेली के साथ अस्पताल के अंदर गई। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता ने जब पत्नी को कॉल की तो उसका मोबाइल ऑफ बताने लगा।

[irp cats=”24”]

 

काफी देर तक जब रजनी अस्पताल से बाहर नहीं आई तो शिकायतकर्ता ने उसकी सहेली से इसके बारे में पूछा। सहेली ने जब रजनी के बारे में कुछ नहीं बताया तो शिकायतकर्ता ने डॉयल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। रजनी नहीं मिली तो पति ने उसकी गुमशुदगी सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई और उसके परिजनों को भी इसके बारे में अवगत कराया। जानकारी करने पर पता चला कि रजनी पूर्व में ही मयंक मावी के साथ विवाह कर चुकी है।

 

रजनी के भाई ने इसे स्वीकार भी किया था। इस तथ्य को छिपाते हुए रजनी के परिवार वालों ने उसकी शादी शिकायतकर्ता से करा दी। आरोप है कि रजनी ने शिकायतकर्ता के घर से नकदी और गहने समेत अन्य कीमती सामान की चोरी की और मयंक के साथ चली गई। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में सेक्टर-24 पुलिस ने रजनी, मयंक मावी और अंजली के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय