Friday, April 18, 2025

लखनऊ में महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे 300 से ज्यादा कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया

 

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेसियों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कांग्रेसी राजभवन की ओर निकले तो रास्ते में पुलिस से झड़प हो गई। वही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही छापेमारी और मुकदमों को लेकर ये विरोध-प्रदर्शन किया गया।

 

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा, “अगर अडाणी को नुकसान हो रहा है तो उसकी भरपाई आम जनता से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर नहीं होनी चाहिए। ये सरकार आतंक का एक पर्याय बन गई है। व्यक्तियों का क्या होगा, जब एक नेशनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धक्का देकर गाड़ी में डालकर कहां ले जा रहे हैं

प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर इकट्‌ठा हुए। फिर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव करने निकले। कांग्रेसी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

बृजलाल​​​​​​ खाबरी समेत 300 से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 10 से ज्यादा बसों और पुलिस वैन में प्रदर्शनकारियों को बैठा कर ईको गार्डन ले गई। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा, देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसी मुद्दे को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। राजभवन तक कूच कर सरकार का चेहरा बेनकाब करेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा, सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें :  वक्फ कानून के खिलाफ सड़क पर उपद्रव करना गलत - असीम अरुण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय