Saturday, April 26, 2025

मुंबई में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई। देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों, महिलाओं और बच्चियों के साथ बात्कार के आये दिन मामले सामने आते रहते हैं। अब ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई की एंटॉप हिल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पुछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, आरोपी के पैर में गोली लगी थी।

कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी था। पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया था कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी थे और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था। ज्ञात हो कि 6 नवंबर की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय