Saturday, May 10, 2025

पुलिस ने किया खैरनगर में भाई-बहन की हत्या का खुलासा, मां सहित छह गिरफ्तार

मेरठ। खैरनगर में भाई-बहन की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बच्चों की मां निशा व पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों बच्चों के शव रोहटा रोड स्थित पूटखास गंग नहर से बरामद हो गए हैं।

ये था मामला

देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैंए आधी रात से ही पुलिस गंगनहर में भाई.बहन के शवों की तलाश में जुटी थी।

लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग बेटे मेराब व बेटी कोनेन  के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कातिल मां सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। वहीं आज शाम को एक बच्चे की लाश भी गंगनहर से बरामद हो गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय