Wednesday, May 22, 2024

कानपुर में घर में आग लगने से मौसेरे भाईयों की जलकर मौत,जांच में जुटी पुलिस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर। जनपद के थाना सेन पश्चिम पारा अंतर्गत एक घर में आग लगने से मौसेरे भाईयों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने भी तफ्तीश की। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

सेन पश्चिम पारा अंतर्गत ग्राम कासिगवा में रहने वाले अनिल (23) एवं राज पुत्र प्रेम कुमार (22) आपस में मौसेरे भाई थे। दोनों मोटरसाइकिल बनाने का काम करते थे। बीती रात अनिल अपने मौसी के लड़के राज के साथ अपने मकान में सोया रहा था। अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई और दोनों सोते समय उसकी चपेट में आकर जिंदा जल गए और उनकी मृत्यु हो गई। आग देखकर परिजन और ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा द्वारा जाकर देखा गया तो मौसेरे भाईयों की जले हुए शव मिलें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर व अन्य अधिकारीगण, थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने घटना को लेकर बताया कि आग में जलकर दो युवकों की मौत हुई है। मौके का मुआयना फॉरेंसिक टीम द्वारा गहनता से कर लिया गया है। मौके पर नियमानुसार पंचायत नामा की कार्यवाही की गयी है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा जो भी तहरीर दी जायेगी उसके आधार पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय