Thursday, May 15, 2025

मेरठ में एक करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने लगाई चार्जशीट

मेरठ। व्यापारी नेता व बिल्डर से एक करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। टीपीनगर क्षेत्र के कालंदी कालोनी निवासी बिल्डर कमल ठाकुर ने इंवेस्टर समिट में पांचली में 50 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक एमओयू सरकार के साथ किया।

उन्होंने कमल गोयल, विपिन गोयल ने अपने ग्राम पांचली स्थित जमीन के समस्त भाग का सौदा उसके आवास पर किया था। 13811 वर्ग गज भूमि का बैनामा 8 अप्रैल 2019 को उसके फर्म के नाम कर दिया था। शेष 75 लाख रुपए उनके ऊपर बकाया रहे गए। कोरोना काल में कमल गोयल का निधन हो गया था।

इसके बाद उनके बेटे प्रतीक गोयल, व्योम गोयल के नाम पर शंभू नगर में 25 लाख रुपए और दे दिए। अब वह उनके रुपए वापस करने से इन्कार कर रहे हैं। टीपीनगर थाने में कमल गोयल के बेटे प्रतीक गोयल, विपिन गोयल उसके बेटे व्योम गोयल के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय