Monday, March 31, 2025

मेरठ में दस साल के बच्चे से कुकर्म, सीमा विवाद में उलझी तीन थानों की पुलिस

मेरठ। थाना लोहियानगर थाना क्षेत्र में पतंग दिलाने की बात कहकर पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे को खेत में ले गया। यहां उसके साथ कुकर्म किया। घटना का पता चलने के बाद सोमवार को पीड़ित तहरीर लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। पुलिस ने परतापुर थाने का मामला बताकर उन्हें टरका दिया। वहीं, परतापुर पुलिस ने नए थाने लोहियानगर क्षेत्र की घटना बताया।

पुलिस के मुताबिक शान का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि क्षेत्र में ही रहने वाला जब्बार साइकिल पर पहुंचा। युवक ने बच्चे से कहा कि उसे अपने खेत से घास उखाड़नी है। यदि इसमें मदद करेगा तो वह उसे पतंग दिलाएगा। उसकी बातों में आकर बच्चा उसकी साइकिल पर बैठकर चला गया। आरोप है कि यहां युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया।

साथ ही कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने बच्चे को पतंग दिलाई और उसे सड़क पर छोड़ गया। इसके बाद मासूम ने परिवार को जानकारी दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय