Monday, May 19, 2025

मेरठ में तोड़फोड़ फायरिंग में पुलिस ने 15 अज्ञात और सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज

मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर एक में पुलिस चौकी के पास प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में हुई तोड़फोड़ फायरिंग में पुलिस ने 15 अज्ञात और सात नामजद आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जानलेवा हमला और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सीओ सिविल लाइन को दिए हैं।
नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र के मध्य संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। जहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर उसने कार में तोड़फोड़ की और गमले तोड़ दिए थे। यहां छह राउंड फायरिंग भी की थी। गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उसके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे।
पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय