Tuesday, May 7, 2024

शामली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,एक बदमाश फिर हुआ पुलिस की गोली का शिकार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जनपद में दो दिन पूर्व हाईवे पर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमे पुलिस ने अपना ऑपरेशन लंगड़ा जारी रखते हुए एक बदमाश को अपनी गोली का शिकार बनाते हुए अन्य बदमाशो की तरह लंगड़ा कर दिया। जबकि दूसरे बदमाश को भी सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बदमाशो के पास से लूटी हुई कार और अवैध असलहा बरामद किया है।पुलिस ने दोनों बदमाशो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पुलिस ने जिस बदमाश को अपनी गोली का शिकार बनाया है। वह डकैती के मामले में सजा काट रहा है जो की पैरोल पर जेल से बाहर हुआ था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि करीब 2 दिन पूर्व 3 अज्ञात बदमाशो के द्वारा दिल्ली से बुक कर लाई गई कार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल मार्ग स्तिथ गांव बरला जट के समीप लूटकर चालक को सड़क किनारे फेंक दिया गया था और बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।जिसे लेकर एसपी ने पुलिस को जल्द से जल्द बदमाशो की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।जिसके चलते सदर कोतवाली पुलिस द्वारा शाम के समय बलवा बायपास पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

जहां एक बिना नंबर की गाड़ी को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए रोका तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जिसमे पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशो को मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमे एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई।जबकि दूसरे बदमाश को भी सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने घायल बदमाश को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।जिनके पास से पुलिस ने मेरठ करनाल मार्ग से दो दिन पूर्व लूटी गई गाड़ी,2 तमंचे ,जिंदा कारतूस और कुछ नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशो के नाम सतीश निवासी गांव बरला जाट थाना सदर कोतवाली और आनंद निवासी खेड़ी करमू बताए गए है।

जिनमें से सतीश नामक बदमाश एक सजायाफ्ता अपराधी है।जिसके द्वारा सन् 2021 में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसमे उसे सात वर्ष के कारावास की सजा हुई है और वह वर्तमान में पैरोल पर बाहर हुआ था।पुलिस अधीक्षक के द्वारा बदमाशो को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है।पुलिस द्वारा दोनो बदमाशो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वही उक्त घटना में शामिल एक बदमाश अभी फरार है।जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय