Tuesday, April 1, 2025

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले में इस्तेमाल कार को पुलिस ने किया बरामद, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक मिलने पहुंचे

सहारनपुर। देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले में इस्तेमाल कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटनास्थल से 7 किमी. दूर स्विफ्ट कार पुलिस को खड़ी मिली। जिस युवक के घर के पास खड़ी थी। उसी ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही, सीसीटीवी में भी कार नजर आई है।

कार चंद्रशेखर के काफिले के साथ-साथ चल रही थी। पुलिस ने 3 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। देर रात चंद्रशेखर ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, “मुझे हमले की उम्मीद नहीं थी।”

पहलवान बजरंग-साक्षी मिलने पहुंचे, कहा-गिरफ्तारी हो

गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने चंद्रशेखर से मुलाकात की। इस दौरान पुनिया ने कहा,”मैं यहां हालचाल जानने के लिए आया हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।”

लखनऊ, वाराणसी, मेरठ में प्रदर्शन, जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग

उधर, चंद्रशेखर के हमले के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगह प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन सचिव अनिकेत धानुक की अगुवाई में लखनऊ में प्रदर्शन हुआ। परिवर्तन चौराहे पर कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर इकट्‌ठा हुए। चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की। कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी तत्काल की जाए। पुलिस ने उन्हें रास्ते से हटाने का प्रयास किया। समर्थक नहीं माने तो उन्हें गाड़ियों में भरकर ले जाया गया। वहीं, मेरठ और वाराणसी में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और राकेश टिकैत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएं हैं। अखिलेश चंद्रशेखर से मिलने सहारनपुर आज पहुंच सकते हैं। हालांकि, दोपहर तक उनके जाने का कोई कंफर्मेंशन नहीं मिला।

 

चंद्रशेखर अभी सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, रात को उनका 3 बार ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इस कारण उनको आईसीयू में रखा गया है। गोली उनकी कमर को छूती हुई निकली थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय